बिलासपुर
ब्राह्मण युवा आयाम छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिन्द्र उपाध्याय ने बताया कि सामाजिक संगठन ब्राह्मण युवा आयाम ब्राह्मण समाज के हित को ध्यान में रखते हुए विभिन्न आयोजन आयोजित करता है जिसमे से एक महत्वपूर्ण आयोजन उपनयन संस्कार है मुस्कान भवन सरकण्डा में 31 बटुकों का उपनयन संस्कार कराया गया जिसमें रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर चाम्पा, बलौदा बाजार, लोरमी मुंगेली,शक्ति सहित प्रदेश से आय हुए बटुकों का पूरे विधि विधान से उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ जिसमे 31 बटुकों के साथ ही 500 से ज्यादा विप्रजन शामिल हुए ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा हर वर्ष उपनयन संस्कार कार्यक्रम करवाया जाता है अभी तक 500 से ज्यादा बटुकों का उपनयन संस्कार ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा करवाया जा चुका है ।
बटुकों के उपनयन संस्कार में मुख्य आचार्य पं. चंद्रशेखर मिश्रा जी एवं सह आचार्य पं. रविन्द्र उपाध्याय थे बटुकों को जनेऊ, तिलक एवं छोटी का महत्व बताया गया और उन्हें वैदिक मंत्रों से उपनयन संस्कार संपन्न कराया गया जसमे ब्राह्मण युवा आयाम के अध्यक्ष ज्योतिन्द्र उपाध्याय, रविन्द्र उपाध्याय, विष्णु शुक्ला, रतिन्द्र उपाध्याय, सौरभ तिवारी, आकाश तिवारी, डॉ क्रांति शास्त्री, हर्ष तिवारी, कमलेश दुबे, सचिन कुमार पाण्डेय, शुभम पाठक, ऋषभ शर्मा, संतोष उपाध्याय, सार्थक उपाध्याय महिला विंग से मुक्ता उपाध्याय, डॉ वीणा तिवारी, रजनी शुक्ला, स्वाति उपाध्याय, भाव्या शुक्ला, गंगेश्वरी शर्मा, रिमझिम दुबे सहित ब्राह्मण युवा आयाम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे

Author Profile

Latest entries
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
रायपुर2026.03.24आखिरी कमांडर का सरेंडर: शांति अब स्थायी कैसे हो
प्रेस क्लब2026.03.24बिलासपुर प्रेस क्लब के पुनर्निर्माण का बेलतरा विधायक शुक्ला ने मुआयना किया..प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा समेत पदाधिकारी,सदस्य मौजूद रहे..
बिलासपुर2026.03.17धान खरीदी, भंडारण व उठाव पर विधानसभा में गूंजा मुद्दा..किसानों के हित में पारदर्शिता पर जोर
