छुईखदान –
भगवान सूर्य के उत्तरायण पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की पदाधिकारी एवं सहयोगी बहनों ने 304 वर्ष पुराने छुईखदान रियासत कालीन कुल देवी कोड़का महामाया देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर खिचड़ी का वितरण किया।

कार्यक्रम के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए मातृशक्ति परिषद् खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की जिलाध्यक्ष श्रीमती बिंदु तिवारी ने जानकारी दी है कि मकर संक्रांति के अवसर पर मां महामाया एवं श्री हनुमान जी एवं शनिदेव की विशेष पूजा अर्चना कर तिल के लड्डुओं एवं खिचड़ी का भोग लगाया गया. जिला सचिव श्रीमती स्वाति शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित बहनों ने एक दूसरे को सनातन परंपरानुसार कुमकुम तिलक कर श्रृंगार सामग्री भेंट की. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को तिल के लड्डू एवं खिचड़ी का वितरण किया गया.
इस अवसर पर समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की जिला उपाध्यक्ष रूपा उपाध्याय, जिला संगठन विस्तार प्रमुख श्रीमती शैल शर्मा, जिला संयुक्त सचिव श्रीमती श्यामा तिवारी और जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मृदुला त्रिपाठी, श्रीमती विमला शर्मा, श्रीमती मीना तिवारी, श्रीमती अंजू तिवारी उपस्थित थीं. कार्यक्रम में कोड़का के अध्यक्ष श्री प्रेम वर्मा जी एवं श्री महामाया मंदिर के पुजारी जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ.
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
