रायपुर –
आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् छत्तीसगढ़ की रायपुर निवासी सहयोगी बहनों ने सुंदर नगर स्थित प्रशामक देख रेख गृह में मकर संक्रांति उत्सव मनाया.
इस कार्यक्रम के अंतर्गत यहाँ निवास करने वाले सभी बुजुर्गों को भोजन में तिल गुड के लड्डू सहित उनके खाने योग्य अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. बुजुर्गों के खाने योग्य तिल के पीसे हुए लड्डू संगठन सहयोगियों द्वारा खासकर निर्मित किये गये थे.
संगठन सहयोगियों को अपने बीच पाकर सभी बुजुर्ग बहुत अधिक प्रसन्न हुये तथा उन्होंने सभी को आशीर्वाद भी दिया.

संगठन की प्रदेश सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता द्वय श्रीमती अर्चना दीवान एवं डा.श्रीमती आरती उपाध्याय जी बताया कि इस प्रकार का कार्यों का मूल संगठनात्मक उद्देश्य खुशी एवं उत्सवों के अवसरों को घर के बुजुर्गों सहित देख रेख गृह या वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों के साथ मिलकर मनाना.

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पं.विवेक दुबे एवं समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् की प्रांत प्रमुख श्रीमती प्रमिला तिवारी, रायपुर जिला संयोजक श्रीमती अमिता मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी शर्मा, शहर अध्यक्ष श्रीमती स्वाति मिश्रा सहित रायपुर शहर निवासी संगठन सहयोगी सदस्य उपस्थित थे.
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
