तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिकों देश के प्रति गौरव की भावना व्यक्त करना है : कौशिक

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिकों देश के प्रति गौरव की भावना व्यक्त करना है : कौशिक

बिल्हा/बिलासपुर

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्त्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा बिल्हा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर तिरंगा यात्रा निकली गयी। यात्रा सरगांव से पथरिया तक यात्रा का भ्रमण किया गया साथ ही श्री कौशिक ने परसदा गृह निवास में तिरंगा लगाया। इस मौके श्री कौशिक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्त्व पर पूरे देश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा हमारी शान है. यह हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। इस यात्रा का उद्देश्य अपने देश के प्रति गौरव की भावना व्यक्त करना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर पिछले 10 वर्षों से पूरे देश में तिरंगे की आन, बान और शान के लिए निकाली जा रही है। नरेंद्र मोदी ने देश का मान, सम्मान और गौरव बढ़ाया है। यह यात्रा युवाओं को राष्ट्र भक्ति की भावना से ओतप्रोत करेगी।

उन्होंने कहा कि जिस तिरंगे के लिए और देश के आजादी के लिए देश के महापुरुषों द्वारा लड़ाई लड़ी, हजारों सैनकों व शहीदों के संघर्ष कि वजह से हमारा देश आजाद हुआ और आज हम सभी भारत माता के तिरंगे को स्वतंत्र रूप से फहरा रहे है और हम चाहते है कि देश के प्रत्येक नागरिकों को अपने घरो में अपने प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से तिरंगे के प्रति अपने सम्मान और प्रेम को व्यक्त करने का आह्वान किया। इस मौके पर सभी मंडल अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति सदस्य आदि संग युवा मोर्चा के साथी व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस यात्रा को सफल बनाया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *