बेलतरा/बिलासपुर
आज हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत विधानसभा बेलतरा में सरस्वती शिशु मंदिर राजकिशोर नगर से तिरंगा यात्रा निकाली गई बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में स्काउट गाइड,राष्ट्रीय सेवा योजना, वन्देमातरम संस्था,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक एवम भाजपा के विभिन्न मोर्चा के सदस्यों ने बड़ी संख्या में शोभायात्रा में भाग लिए हाथों में तिरंगा झण्डा फहराते हुए एक ड्रेस कोड के साथ रैली सरस्वती स्कूल से निकल कर शक्ति चौक राजकिशोर नगर हनुमान चौक अपोलो हॉस्पिटल रोड, भारत माता चौक अमरैया चौक शनिचरी रपटा चौक रामायण चौक चांटीडीह अशोक नगर चौक होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर अशोक नगर में लगभग सात किलोमीटर नौ वार्डो की परिक्रमा करते हुए पहुंची यात्रा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है यह तिरंगा यात्रा देश के उन शहीदों को समर्पित है जिन्होंने देश की खातिर अपनी जवानी और जीवन कुर्बान कर दिया यह आजादी भारत माता के सपूतों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर हमे दी है हमे याद रखना चाहिए कि कितनी माताओं और बहनों ने आजादी के खातिर अपना सुहाग को न्योछावर कर दिया आज उनके बलिदानों को त्याग और तपस्या को याद करने का समय है।
हमारे भीतर देशभक्ति का जज्बा पैदा हो इसी सोच को लेकर हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान का सूत्रपात किया है विधायक सुशांत शुक्ला ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है कि हम आजाद भारत में जन्म लिए गुलामी की विभीषिकाओं को कभी हमने महसूस नहीं किया आज हम स्वतंत्रता का अमृतकाल वर्ष में देश को एक नई बुलंदियों को छूता हुआ देख रहे हैं

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का समूचे देश से आव्हान है कि देश के हर घर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाए इस अवसर पर उमेश गौरहा विजयघर दीवान तिलक साहू अवधेश अग्रवाल विक्रम सिंह निखिल केशरवानी धनंजय त्रिपाठी लक्ष्मी कश्यप किशोर बंजारे दारा सिंह जीतू साहू अनमोल झा ऋषभ चतुर्वेदी ओमकार पटेल ओमप्रकाश पांडे गंगा साहू संतोष दुबे अनिल पांडे शैलु गोरख राजेंद्र अग्रहरी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवम सामाजिक संगठन के लोग उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
