रायपुर
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज बस्तर नक्सल उन्मूलन की दिशा में बहुत आगे बढ़ चुका है। बस्तर से लगातार फीडबैक आ रहे हैं। लोग चाह रहे हैं कि उन्हें नक्सलवाद पूरा समाप्त चाहिए। लोग बिना डर एवं भय के शांति से रहना चाहते हैं। इस पर सभी को राजनीतिक मतभेदों के बावजूद पूर्ण सहयोग करना चाहिए। बैज के इस कथन कि बस्तर को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री नहीं समझे हैं। श्री शर्मा ने बस्तर की शांति के लिए बैज से आग्रह किया है कि नक्सली उन्मूलन के लिए वह ही आगे आएँ और आगे आकर बस्तर में शांति के लिए मार्ग सुझाएँ।
उन्होंने तथ्यों के साथ बताया कि कहा कि कांग्रेस मुठभेड़ में मारे गए जिन नक्सलियों को निर्दोष बता रहे हैं, उनके विरुद्ध कांग्रेस के शासनकाल में ही 302, 307, यूएपीए जैसे मामले दर्ज हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि दीपक बैज को पहले तथ्यों की परख कर लेनी चाहिए, उसके बाद बोलना चाहिए। श्री शर्मा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिन्हें कांग्रेस निर्दोष बता रही है, उन सभी के विरुद्ध साल 2022, 2021 से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। लकी कुंजाम पर 2022 में 302 का मामला दर्ज है, 2023 में 307 के प्रकरण था, दीपक बैज जी वहाँ के सांसद थे, उनकी ही सरकार थी। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आगे कहा कि ओरछा छोटू के विरुद्ध 2022 में 307 का मामला दर्ज है, कांग्रेस के सरकार में मामला दर्ज हुआ था। चैतू कुंजाम पर 2021 में 307 का मामला है, 2023 में फिर 307 लगा, 2024 जनवरी में 302, इस प्रकार 7 प्रकरण उनके खिलाफ हैं। सन्नो अवलम पर 2022 में 302 सहित कुल 6 प्रकरण हैं। सुनीता कुंजाम के विरुद्ध साल 2022 में 302, साल 2023 में 307 सहित 6 प्रकरण दर्ज हैं। योगा बरसे के खिलाफ 2022 में अपहरण का प्रकरण दर्ज है। ऐसे बहुत सारे विषय हैं उन तथ्यों की जांच होनी चाहिए।
श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने पिछले 5 वर्षों में न तो 257 सड़क निर्माण का कार्य किया, न 80 पुल-पुलियों का निर्माण किया, न ही कहीं पर कैम्प लगाए। आज जब भाजपा की सरकार यह सब कर रही है तो यह उनको रास नहीं आ रहा है।उन्हें सुरक्षा बलों का मनोबल नहीं गिरना चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि अब बस्तर में सुरक्षा बल विकास के लिए काम कर रहे हैं और इस तरह की राजनीति करना गलत बात है।
श्री शर्मा ने कहा भाजपा की सरकार बनने के बाद अभी कुछ महीनो में ही सेना के वीर जवानों ने 123 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। इस दौरान 407 से अधिक नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 404 नक्सलियों ने आत्म समर्पण भी किया है। जितने लोग गिरफ्तार हुए हैं लगभग उतने ही लोग आत्म समर्पण किए हैं। सरकार लगातार बस्तर के विकास के लिए काम कर रही है और और हम चाहते हैं कि बस्तर में किसी भी प्रकार से शांति स्थापित हो और इसके लिए दीपक बैज को भी आगे आना चाहिए ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.04.01भाजपा जिला ग्रामीण में महिला मोर्चा की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा..
बिलासपुर2026.03.31विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर बेलतरा क्षेत्र के निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृति मिली
बिलासपुर2026.03.30अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा निःशुल्क व्रतबंध (उपनयन) संस्कार का आयोजन
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
