
बिलासपुर : – महासमुंद जिले में उजागर महिला बाल विकास विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार एवं योजनाओं में गडबड़ी को लेकर बिलासपुर जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने अपने-अपने घरों के सामने धरने पर बैठी।

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की कार्य योजना के अनुसार बिलासपुर जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे के आव्हान पर हुए धरने प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कि पूर्ववर्ती भाजपा की सरकार में महत्वकांक्षी और लोकप्रिय जन कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत गरीब कन्याओं का विवाह आयोजन होता था जिसमें उपहार स्वरूप घरेलू उपयोग के सामान प्रत्येक कन्या को सरकार द्वारा भेंट स्वरूप उपलब्ध कराया जाता था। ठीक उसी प्रकार प्रदेश में सुपोषण को बढ़ावा देने के लिए रेडी टू ईट खाद्यान्न योजना भी भाजपा सरकार के द्वारा चलाया जा रहा था

परंतु पिछले 2 वर्षों से इन दोनों योजनाओं में महासमुंद जिले में भ्रष्टाचार और गड़बड़ियां होने की सूचना प्राप्त हुई जिसके चलते शासकीय कर्मचारी सुधाकर बोधले जी के द्वारा जांच की गई जांच की रिपोर्ट अपने उच्च अधिकारी को सौंपी गई। उसके बावजूद दोषी कर्मचारी और इस मामले में कोई भी कार्यवाई नहीं की गई जिसके फलस्वरूप शासकीय अधिकारी सुधाकर बोधले जी न्याय की मांग करते हुए अनशन पर बैठ गए।

जिससे प्रतीत होता है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस भ्रष्टाचार के मामले को प्रकाश में लाने वाले अधिकारियों का मुंह दबा रही है और कहीं ना कहीं इस भ्रष्टाचार में कांग्रेस सरकार का संरक्षण दोषियों को प्राप्त है। इन्हीं दो योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ महिला मोर्चा ने अपने अपने घरों के सामने प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया।
Author Profile
Latest entries
उप मुख्यमंत्री2026.05.15सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं
बिलासपुर2026.05.15भू-जल संरक्षण को बनाना होगा जनआंदोलन : विधायक सुशांत शुक्ला
बिलासपुर2026.05.14महिलाओं के सम्मान और जनसुविधाओं को समर्पित विकास कार्य : विधायक सुशांत शुक्ला”
बिलासपुर2026.05.14उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
