कोरबा.
भारतीय दलित साहित्य अकादमी पंचशील आश्रम झडौदा बुराड़ी निरंकारी समागम ग्राउंड के सामने रिंग रोड दिल्ली में डा भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय अवॉर्ड से राजेश यादव को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि 10, 11दिसंबर 2023 को दो दिवसीय सम्मेलन में देश विदेश सभी भाषाओं में जुटे साहित्यकार, पत्रकार, लेखक, संपादक समजासेवी आदि लोगों ने भाग लिया। जिसमे विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया। सम्मेलन के पहले दिवस सम्मान समारोह किया गया। इस दिवस को कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विशिष्ठ कार्यों के लिए अवार्ड दिए गए।डा भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय अवॉर्ड कोरबा छत्तीसगढ़ से राजेश यादव को दलित साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सोहन पाल सुमनाक्षर द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में देश विदेश से दस हजार से अधिक लोग आए हुए थे। श्री यादव समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी रचनात्मक प्रदर्शन करते हुए

शिक्षा,कला,साहित्य महिला सशक्तिकरण पर्यावरण,संस्कृति, व्यक्तिव विकास, दीन दुखियों की सेवा में आवश्यकतानुसार महत्त्वपूर्ण योगदान करने के लिए श्रेष्ठ भूमिका का परिचय दिया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से जी आर बंजारा प्रांताध्यक्ष, राजेश यादव सामाजिक कार्यकर्ता,प्रदीप परमार सोशल वर्कर गुजरात, डॉ अजय वर्मा, झारखंड, राजकुमार गजमेर सिक्किम,प्रो कमल बौद्ध पटना बिहार, डॉ आर सी सिसोदिया पूर्व सी एम् एच ओ मध्यप्रदेश, दीपक पाण्डेय उड़ीसा, महेंद्र कुमार सिंह मनीपुर,पेल्लप्पा बवाराज

कर्नाटक,राम बहादुर मल्ला नेपाल,प्रदीप टी पल्लकाथ साहित्यकार केरल, डॉ रामगोपाल भारतीय दलित साहित्यकार मेरठ उत्तरप्रदेश, धर्मेंद्र कुमार रविकुल साहित्यकार कोटा राजस्थान, जनरैल सिंह संपादक कुरुक्षेत्र हरियाणा,श्रीमती प्रिया सिंह मेघवाल अंतर्राष्ट्रीय गोल्डमेडल विजेता जयपुर राजस्थान, मिस रंजू मोनी डेका कामरूप आसाम, प्रेम बहादुर कार्की चेयरमैन चंद्र काठमांडू नेपाल आदि उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.04.01भाजपा जिला ग्रामीण में महिला मोर्चा की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा..
बिलासपुर2026.03.31विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर बेलतरा क्षेत्र के निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृति मिली
बिलासपुर2026.03.30अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा निःशुल्क व्रतबंध (उपनयन) संस्कार का आयोजन
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
