विधानसभा बिल्हा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ में होने वाले द्वितीय चरण के मतदान पर मतदाताओं को अपील करते हुए कहा कि बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के जनता जनार्दन के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी ने मुझे पुनः प्रत्याशी बनाया है और बिल्हा के विकास के लिए आप भाप सभी का एक-एक मत जरूरी है आप सभी के मत से ही बिल्हा के विकास का अभिमत बनेगा। जिस तरह से बिल्हा व राज्य के लिए मैं संकल्प भावना के साथ जो कार्य करता रहा हूं वैसे ही सदैव करता रहूंगा। इन्हीं शुभकामनाओं के साथ आप सभी दिनांक 17 नम्वंबर को सुबह से मतदान के अभियान में जरूर हिस्सा लें और देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी सहभागिता दें।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
