बिलासपुर-
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता संजय निरुपम आज बिलासपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल को एक मॉडल की तरह पेश किया। यहां तक की भाजपा के गुजरात मॉडल को खोखला बताते हुए छत्तीसगढ़ मॉडल को हजार गुना अच्छा कहकर निरुपम ने भूपेश सरकार के कार्यकाल को किसानों का स्वर्ण काल निरूपित कर दिया। संजय निरुपम यही नहीं रुके उन्होंने भाजपा के स्टार प्रचारक व असम के मुख्यमंत्री पर बड़ा पलटवार करते हुए कहा कि, हेमंता असम के हर धंधे का माफिया है।
संजय निरुपम को कांग्रेस का आक्रामक प्रवक्ता के रूप में जाना जाता है। और यही रव बिलासपुर में भी नजर आया। निरुपम ने पिछले पांच साल में भूपेश बघेल सरकार की तारीफों के पूल इस तरह से बांधे की राज्य विकास का मॉडल की तुलना गुजरात मॉडल से कर दिया। स्थानीय कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, साढ़े नौ वर्ष पहले जिस गुजरात मॉडल की डुगडुगी पिटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश भर में बताते थे वह पूरी तरह से खोखला साबित हुआ है। जबकि उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल को गुजरात से हजार गुना अच्छा बताते हुए इसे किसानों व ग्रामीणों के लिए स्वर्ण काल माना। इस दौरान संजय निरुपम ने राज्य की विकास योजनाओं की खूब तारीख की। किसान, मजदूर के प्रति न्याय प्रिय योजनाओं को गिनाया तो बेरोजगारी में देश भर में सबसे कम बेरोजगारी दर की बात कही। किसानों की सुविधा व आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा 35 हजार करोड़ कर्ज लिया गया। जिसके कारण 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठने के दावा किया। जबकि नक्सली समस्या नियंत्रण पर होने का मुख्य कारण भूपेश सरकार द्वारा किए गए पहल की प्रसंशा की। उन्होंने इसके लिए 1760 एकड़ भूमि आदिवासियों को वापस करने व फर्जी मुठभेड़ नहीं होने के साथ ही नक्सलियों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए किये गए विशेष उपाय को नक्सली समस्या उन्मूलन मेें मदद मिलने की बात कही।
राज्य की महत्वपूर्ण योजनाओं का बखान उन्होंने किया लेकिन नरवा, गरुवा, घुरुवा और बारी पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। यहां तक की रामवन गमन मार्ग की बात भी भूल गए। इस पर सवाल किए जाने पर उन्होंने यह भी साथ में जोड़ने की बात कही। जबकि इस चुनाव में पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं जिसमें किसानों का कर्जा माफ, मुफ्त शिक्षा, 50 लाख गरीबों के आवास निर्माण, प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी और जातिगत जनगणना को छत्तीसगढ़ मॉडल में एक मिल का पत्थर बताया।
इधर पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा पर माफिया होने का आरोप लगाया। पत्रकारों के सवाल पर कि, ईडी व आईडी की रेड होने पर हेमंता सरमा ने कुछ दिन पहले देश भर में कांग्रेसियों के काले धन अधिक होने की बात कही थी। जिसके कारण कांग्रेसियों के खिलाफ अधिक छापे पड़े हैं ऐसा असम के सीएम ने कहा था, इस पर संजय निरुपम ने जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि हेमंता असम में हर धंधे का माफिया है। पत्रवार्ता में कांग्रेस के संभाग मीडिया प्रभारी पूजा त्रिपाठी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
