बिलासपुर, 26 मई 2023
एकीकृत बाल परियोजना सीपत द्वारा ग्राम पंचायत पोड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र पोडी 6 में और ग्राम पंचायत सोंठी के आंगनबाड़ी केंद्र साजापाली में आंगनबाड़ी सहायिका पदों पर भरती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून 2023 तक है। आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत में निर्धारित अंतिम तिथि में कार्यालयीन समय में बंद लिफाफे में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भेजे जा सकते हैं।
आवेदन के लिए आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदिका उसी ग्राम की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है। आवेदिका को न्यूनतम 8 वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत से प्राप्त की जा सकती है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
