बिलासपुर 24/03/2023
राष्ट्रीय महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा ने आज कहा कि महिलाएं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं और महिलाएं सशक्त होगी तब ही राष्ट्र सशक्त होगा। अगर महिलाओं ने ठान लिया तो कोई भी कार्य असम्भव नही है।

श्रीमती रेखा शर्मा आज यहां विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं से संवाद कर रही थी। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र मेअद्भुत काम कर रही है ,अपनी जीवन यात्रा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वे भी एक सामान्य फौजी परिवार से आई है।
जो भी मौका हमे मिले, उसका पूरा उपयोग कर परिणाम देने का प्रयास करना चाहिए।हम महिलाओं को काफी लम्बा सफर तय करना है और अपनी भूमिका दमदारी से निभानी है । श्रीमती रेखा शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित उद्यमी महिलाओं, एनजीओ संचालिकाओं, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, छात्राओं, डॉक्टरों, सामाजिक संगठनों और अन्य महिला मंडलों से जुड़ी महिलाओं से रूबरू हो कर सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक भूमिकाओं को समझा। उन्होंने कहा कि आप सबसे मिलकर आज़ उनकी ये धारणा मजबूत होती है कि मातृशक्ति हर क्षेत्र में आगे आ रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा जी ने कहा कि वो बिलासपुर से ये विश्वास ले कर लौट रही हैं कि यहां की महिलाएं इतिहास रचने की क्षमता रखती हैं।

इस अवसर पर उपस्थित सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों के अलावा आज बाहर की दुनिया मे भी अपना परचम लहरा रही है। जो भी अवसर उनको उपलब्ध कराए जा रहे हैं उसमें महिलाओं ने सफलता प्राप्त की है। राजनीतिक क्षेत्र में और भागीदारी बढाने की उन्होंने पैरवी की और सबको आगे आने का आह्वान किया।
इस संवाद कार्यक्रम का संचालन करते हुए राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय ने महिला शक्ति के सामर्थ्य का उल्लेख किया और उपस्थित महिलाओं की उपलब्धियों से श्रीमती रेखा शर्मा को अवगत कराया।
प्रारम्भ में श्रीमती रेखा शर्मा और सुश्री सरोज पाण्डेय का महिलाओं ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष , विधायक श्री धरमलाल कौशिक,पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने भी संबोधित किया इस अवसर पर श्री रामदेव कुमावत,श्री गुलशन ऋषि ,सदस्य बाल संरक्षण आयोग पूजा खनुजा ,महामंत्री विभा अवस्थी,पूजा विधानि,जयश्री चोकसे,दीपमाला कुर्रे,सुधा गुप्ता , त्रेतानाथ पाण्डेय,संतोष कश्यप,नूरीता कौशिक,मंगला पांडे ,ललिता कश्यप,सती कौशिक,लक्ष्मी साहू पुष्पा रतरे,मालती यादव,प्रतिभा देवांगन, अमेरिका साहू,रमा कश्यप,श्याम रमानंदि रानू सिदार रामकली मेहर नीरू बेस्ट गायत्री साहू सविता नामदेव राजेश्वरी पटवार गौरी साहू ,गंगिया साहू शकुंतला सोनी शीतल साहू सरिता पटेल प्रतिभा पटेल प्रतिमा पटेल संगीता पटेल दीपा सोनी राजेश सोनी सुदर्शन श्रीवास ललिता कश्यप, सुशीला कौशिक।
महिला प्रमुखों से की चर्चा

इस अवसर पर अध्यक्ष NCW रेखा शर्मा जी ने बिलासपुर की वीमेन achiever’s से विस्तृत चर्चा की प्रमुख रूप से
पलक जयसवाल( चौकसे कॉलेज), dr कविता पुजारा ,शिल्पी केडिया, विभाग सायोजिक स्वाति राज गुप्ता,ब्रम्हकुमारी प्रमुख सविता दीदी, पतंजलि प्रमुख हेमलता साहू, अंजू दुआ, डॉ मीना गुप्ता, डॉज्योत्सना दुबे, डॉ अंजली मिश्रा, लता गुप्ता,लक्ष्मी सोनी,संगीता शुक्ला,पलक लाट,आरती दुबे,निशा बेन कानाबार,चित्रा तिवारी,स्वाति गुप्ता, ज्योतिबेन ठक्कर,नूपुर त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही l
Author Profile





