रायपुर 23/03/2023
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि वन विभाग के प्रश्न में मंत्री जी ने अनियमित्ता को स्वीकार किया है और स्वीकार करने के बाद में दोषियों को सस्पेंड भी किया है, परन्तु इसका मुख्यरुप से जवाबदार अधिकारी डी.एफ.ओ है और उस पर कार्यवाही होनी चाहिए, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा भाजपा ने जिस भी विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और जितने भी भ्रष्टाचार के मामलें सामने आ रहे हैं यह बात विधानसभा परिसर में साबित हो रही है। कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन काल में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है, लगातार अनियमित्ता हो रही है। चाहे वह डी.एम.एफ का मामला हो, केम्पा का मामला हो या अन्य मद में जो भी कार्य कराए जा रहे है उसमें यह साबित हो रहा कि छत्तीसगढ़ में भ्रष्टचार कि नदिया बह रही है।
उन्होंने कहा कि यह बात केवल भाजपा ही नहीं अब तो सत्ता पक्ष के विधायकों द्वारा भी हो रहे भ्रष्टाचार को स्वीकार किया गया हैं, कांग्रेस के विधायक ही कांग्रेस सरकार को घेरने कि कोशिश कर रहे हैं और सरकार इसे स्वीकार भी कर रही है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि भाजपा ने इस बात को सिद्ध किया है कि कांग्रेस के शासनकाल में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की नदिया बह रही है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर2026.05.14महिलाओं के सम्मान और जनसुविधाओं को समर्पित विकास कार्य : विधायक सुशांत शुक्ला”
बिलासपुर2026.05.14उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
बिलासपुर2026.05.14रोजगार मेला 20 मई को, 495 पदों पर होगी भर्ती
बिलासपुर2026.05.10मातृ दिवस पर अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति की नारी प्रकोष्ठ द्वारा सम्मान एवं उत्सव कार्यक्रम आयोजित
