बिलासपुर 20/12/2022
प्रतिवर्ष की भांति जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित आदिवासी बालक छात्रावास परिसर में बालक/बालिकाओ द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की याद में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया था जिसमें आदिवासी समाज की गौरव शहीद वीर नारायण सिंह जी की165 वी पुण्यतिथि मनाई गई।।

इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्यातिथि के रूप में श्री वेदसिंह मरकाम जी सहायक संचालक ऑडिट विभाग रायपुर, अध्यक्षता श्री राजेन्द्र जगत जी प्राचार्य हायर सेकंडरी स्कूल रतनपुर, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवी धनेश्वर सिंह नेताम, धन सिंह पोर्ते, सुनील श्याम, देवी पैंकरा, मनहरण मरकाम, उत्तम पोर्ते व समाज के विशिष्ट जन उपस्थित रहे।।।
आयोजन के द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यतिथि के रूप में मरवाही विधायक सम्मानीय के के ध्रुव जी, अध्यक्षता डॉ चंद्रशेखर उइके जी संचालक न्यू वंदना मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर,विशिष्ट अतिथि के रूप में वेदसिंह मरकाम जी, डॉ यशपाल ध्रुव जी, सभापति परमेश्वर जगत जी, व भारी संख्या में सामाजिकगण,छात्रावासी छात्र छात्राओं का उपस्थित रहा।।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
