बिलासपुर – : 03/12/2022

सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम सागर मिश्रा आज गेवरा खदान में उतरे । खनन गतिविधियों की समीक्षा उपरांत वे नराईबोध ओबी पैच पहुँचे । तदंतर, उन्होंने सायडिंग जाकर डिस्पैच गतिविधियों का जायज़ा लिया तथा आवश्यक निर्देश जारी किए । सीएमडी एसईसीएल के साथ गेवरा महाप्रबंधक श्री एस के मोहंती व कोर टीम उपस्थित रही ।
विदित हो कि एसईसीएल के कार्यनिष्पादन में गेवरा मेगा प्रोजेक्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है । गत 30 नवम्बर को 1.72 लाख टन कोयला उत्पादन कर गेवरा एरिया ने सर्वाधिक दैनिक उत्पादन व गत 8 नवम्बर को 1.71 लाख टन डिस्पैच कर सर्वाधिक दैनिक डिस्पैच का रिकॉर्ड स्थापित किया था ।

Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
