इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के संसदीय सचिव एवम विधायक रश्मि आशीष सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा की यादव समाज छतीसगण की परंपरा व सस्कृति को बनाए रखने में इनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहती है यादव समाज हमेशा से सबसे परिश्रमी और मेहनत कस लोग होते है उन्होंने यह भी कहा की यह आयोजन तखतपुर के लिए बहुत की गरिमा पूर्ण है इसके लिए आयोजन समिति को बधाई दिए

कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने कहा की यादव समाज द्वारा रावत नाच महोत्सव का आयोजन करना क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय है तखतपुर क्षेत्र में यादव समाज की 35000 हजार की जनसंख्या है जिसे पूर्ण से संगठित किया जा रहा है यह आयोजन देवउठनी एकादशी से प्रारभ होता है
विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महिला आयोग के अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय रही उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की यादव समाज की सबसे अलग पहचान है रावत नाच महोत्सव से कला संस्कृति वेशभूषा को बढ़ावा मिलता है यादव समाज की यह बहुत ही अनोखा एवम सराहनीय कार्य है
आयोजन समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने कहा यह आयोजन पूरे क्षेत्र में यादव समाज के लोग इकट्ठे होते है यह आयोजन एक प्रकार से सामाजिक समरसता बनाने में महत्वपूर्ण है आयोजन समिति के सचिव अजय यादव ने बताया की रावत नाच महोत्सव की शाम 8 बजे शुरू हुआ जो पूरी रात तक चलता रहा उसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। रावत नाच महोत्सव में प्रथम स्थान पर परसदा दल को स्वर्गीय मनहरण लाल पांडे की स्मृति में 15000 हर्षिता पांडे एवं रनिंग सिल्डर्स रावत ना समिति द्वारा दिया गया एवम द्वितीय स्थान पर खमतराई रावत नाच दल को 11000 हजार स्वर्गीय रामप्रसाद रामप्रसाद की स्मृति में उनके पुत्र सरजू यादव के द्वारा एवं रनिंग शिल्ड समिति के द्वारा दिया गया व तृतीय स्थान पर रावत नाच दल तारबहार को 9000 भैया लाल ताम्रकार की स्मृति में ताम्रकार ज्वेलर्स के द्वारा रनिंग शिल्ड समिति के द्वारा दिया चतुर्थ स्थान पर निगारबंद दल को 7000 हजार रुपए दिनेश राजपूत के द्वारा दिया गया पांचवे केकती दल को 5000 ममता धनंजय क्षत्रिय जिला पंचायत सदस्य के द्वारा दिया गया छठवें स्थान पर मोपका दल को 3000 जीवन यादव दिया गया इसके अलावा बाकी दलों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 2100 रूपये व शिल्ड से भी सम्मानित किया गया। साथ ही भव्य सजावट, हजारों लोगों की भीड़, यदुवंशी व नर्तक दलों के नृत्य दोहे से गूंजता आसमान…। इसके साथ ही यदुवंशियों द्वारा परंपरागत शस्त्रों के साथ शौर्य प्रदर्शन का नजारा था शुक्रवार को स्थानीय हाई स्कूल मैदान स्कूल के मैदान में आयोजित 8 वें रावत नाच महोत्सव का आयोजन किया गया महोत्सव में भाग लेने शहरी ग्रामीण व आसपास ही नहीं दूर-दराज के यदुवंशियों का समूह पहुंचा था। महोत्सव में कुल 13 नृत्य दलों ने अपने कौशल का यहां प्रदर्शन कर हजारों लोगों का मन मोह लिया। सामाजिक संदेश और कृष्ण भक्ति के दोहों के साथ 80 फीट के घेरे में रावत दलों ने अपनी नृत्य व शस्त्रकला का प्रदर्शन किया। इस साल भी पुरस्कृत होने वाले दलों के लिए 7 रनिंग शील्ड और हजारों के पुरस्कार रखे गए थे। रावत नाच समिति द्वारा नर्तक दलों के मूल्यांकन के लिए पांच जज निर्णायक के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी।

निर्णायक द्वारा नर्तक दलों की परंपरागत वेश-भूषा, अनुशासन, सुंदर नाचा व बाजा, लाठी, फरी, गुरुद चालन या झांकी और राउत-बाना में संगठित अधिकतम यादवों की संख्या के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इन पांचों मापदंडों के लिए 10-10 अंक मिलाकर एक दल के लिए कुल 50 अंक निर्धारित थे।
साथ ही हाथों में लठ और भाला लेकर शौर्य का भी प्रदर्शन किया है। इस महोत्सव को देखने हजारों लोगों की भीड़ भी पहुंची। दरअसल देवउठनी एकादशी के बाद से ही इलाके में रावत नाच का दौर शुरू हो जाता है। एक से बढ़कर एक दोहे के साथ यदुवंशी नाच का प्रदर्शन करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना था। इसमें छोटी-छोटी मंडलियां शामिल हुईं थी। समय के साथ छोटी-छोटी मंडलियों ने संगठित होकर बड़े दल का रूप लिया है।

कार्यक्रम का संचालन सरजू यादव किया गया
इस अवसर पर जगजीत सिंह मक्कड़ पूर्व विधायक पुष्पा मुन्ना श्रीवास अध्यक्ष नगर पालिका जितेंद्र पांडे जिला पंचायत सदस्य संतोष कौशिक पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह ठाकुर व्यापारी संघ अध्यक्ष विवेक पांडे अधिवक्ता संघ अध्यक्ष डीसी यादव प्रदेश उपाध्यक्ष मनीराम यादव जिलाध्यक्ष देशहा यादव समाज गरीबा यादव अध्यक्ष कृषि उपज मंडी मीनू सुमंत यादव सभापति महिला बाल विकास दिनेश यादव अधिवक्ता राम नारायण यादव लक्ष्मी यादव सहोदरा अमरनाथ यादव जनपद सदस्य जगदीश यादव सरपंच मनोज यादव सरपंच शोभित यादव सरपंच अमित यादव विक्की यादव देवा यादव राहुल गणेश यादव आयुष यादव आयुष यादव छोटू यादव अखिल यादव अतुल यादव चतुर यादव शेखर यादव जीवन यादव अर्जुन यादव राजा यादव विजय यादव राजेंद्र यादव राजकुमार यादव कृष्णा यादव दीपक यादव रश्मि यादव बलराम यादव लक्ष्मण यादव देवारी यादव अमृत यादव संतराम यादव दीपक यादव प्रमोद यादव शिव यादव सनत यादव राकेश यादव मुकेश यादव गणेश यादव दिलाना यादव सेवा यादव शोभा यादव प्रहलाद यादव सुखी यादव तुलसी यादव पवन यादव दुर्गा यादव चतुर यादव मनमोहन यादव बच्चू यादव रमेश यादव शिभनाथ यादव शहीद यादव समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
रायपुर2026.03.24आखिरी कमांडर का सरेंडर: शांति अब स्थायी कैसे हो
प्रेस क्लब2026.03.24बिलासपुर प्रेस क्लब के पुनर्निर्माण का बेलतरा विधायक शुक्ला ने मुआयना किया..प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा समेत पदाधिकारी,सदस्य मौजूद रहे..
बिलासपुर2026.03.17धान खरीदी, भंडारण व उठाव पर विधानसभा में गूंजा मुद्दा..किसानों के हित में पारदर्शिता पर जोर
