
बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना संक्रमण को लेकर कांग्रेस सरकार की अकर्मण्यता एवं अव्यवस्थाओं को लेकर24 अप्रैल शनिवार को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार पूरे प्रदेश के साथ साथ बिलासपुर जिले में भी धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

24 अप्रैल को आयोजित धरना प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर आज बिलासपुर जिले के भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, भाजपा मंडल संगठन प्रभारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू ने धरने के संबंध में सम्पूर्ण मार्गदर्शन दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बताना चाहिए की बीते एक वर्ष में कोरोना संक्रमण की दृष्टि से उसने क्या-क्या तैयारियां की, कितने बिस्तरों, वेंटिलेटर व्यवस्था की गई या फिर केन्द्र द्वारा भेजे गए वेंटिलेटर पर ही निर्भर रहते हुए केवल केन्द्र सरकार पर ही आरोप मढ़ने का काम किया।

कुमावत ने बताया कि कांग्रेस की इन तमाम अकर्मण्यता व अव्यवस्थाओं के खिलाफ सांसद, विधायक, निवर्तमान सांसद एवं विधायक, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य, स्थायी सदस्य, स्थायी आमंत्रित, विशेष आमंत्रित, भाजपा मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, सहसंयोजक, प्रकोठ के जिला संयोजक, सहसंयोजक, शक्ति केन्द्र के संयोजक सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बूथ प्रभारी सहित समस्त भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता 24 अप्रैल को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक अपने-अपने घरों के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर2026.06.08सुशासन का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक सुशांत शुक्ला
बिलासपुर2026.06.05विधायक सुशांत शुक्ला ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बिलासपुर2026.06.05बेलतरा विधानसभा में विकास का नया कीर्तिमान..7 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन
छत्तीसगढ़2026.06.04सूरजपुर जिले की शिवनंदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के रितेश जायसवाल की जीत
