सीपत/बिलासपुर 07/11/2022
एनटीपीसी सीपत में 07 नवंबर 2022 को देश की प्रमुख विद्युत उत्पादक कम्पनी एनटीपीसी लिमिटेड का 48वॉ स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। एनटीपीसी के
48वें स्थापना दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन ऊर्जा भवन, प्रशासनिक भवन के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में परियोजना प्रमुख श्री घनश्याम प्रजापति,
मुख्य महाप्रबंधक, सीपत को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने गॉर्ड ऑफ आनर दिया। श्री घनश्याम प्रजापति, ने एनटीपीसी ध्वज फहराकर समारोह का शुभारम्भ किया। इस दौरान उपस्थित सभी कर्मचारियों द्वारा एनटीपीसी गीत का सामूहिक गायन किया गया।

श्री प्रजापति ने अपने सम्बोधन में एनटीपीसी के गौरवशाली 48वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एनटीपीसी द्वारा गत वर्षों में हासिल किये गये प्रमुख
उपलब्धियों को सभी कर्मचारियों के साथ साझा करते हुए कहा कि एनटीपीसी की कुल स्थापित क्षमता 70254 मेगावॉट है साथ ही, सीपत परियोजना द्वारा विगत वर्ष हासिल किये गये प्रमुख उपलब्धियों पर सबका ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि एनटीपीसी सीपत ने वर्ष 2022-23 में स्टेशन ने अबतक 05.11.2022 तक 76.63 प्रतिशत
पीएलएफ के दर पर 12002.76 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया। एनटीपीसी सीपत स्टेशन को इस वर्ष प्राप्त हुए सम्मान एवं पुरस्कारों को भी सभी के साथ साझा किया।
समारोह के दौरान नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आसपास के दिव्यांग जनों को 6 ट्रायसाइकल प्रदान किए गये। इस दौरान स्वच्छता पर विशेष अभियान 2.0, फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 , सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए| तत्पश्चात् केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित स्थापना दिवस समारोह का लाइव प्रसारण एमएस टीम के माध्यम से ऑनलाइन किया गया, जहां श्री गुरदीप सिंह, अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक, एनटीपीसी लिमिटेड का संबोधन सभी कर्मचारियों ने देखा।
एनटीपीसी स्थापना दिवस का आयोजन संगवारी महिला समिति में भी किया गया।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
