बिलासपुर 20/10/2022
जिला भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बिलासपुर द्वारा आज गुरूवार को महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा सदैव किसानों के हित में खड़ी होती है। अभी हाल में हुए बे मौसम बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई है। वहीं किसान मोर्चा के लगातार आंदोलन के चलते सरकार 1 नवंबर से धान खरीदी तो प्रारंभ कर रही है। किंतु पूर्व वर्षों में हुई बरदाने की कमी व टोकन की मारा मारी से पूर्व ही सरकार दुरूस्त करे। ऐसे ही निम्न बिंदुओं पर प्रक्रिया जल्द पहल प्रारंभ किया जाए। किसान मोर्चा द्वारा 4 बिंदु पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। छत्तीसगढ़ के समस्त जलाशय से रवि फसल (धान) के लिए सिंचाई हेतु पानी छोड़ा जाए। बेमौसम बारिश के चलते धान, सोयाबीन व अन्य की फसलें बर्बाद हो गई है, जिसकी तत्काल सर्वे प्रारंभ कराया जाए व क्षतिपूर्ति प्रदान किया जाए। बेमौसम बारिश से खराब हुए फसलों उचित सर्वे कर किसानों को प्रधानमंत्री बीमा का वास्तविक लाभ प्रदान किया जाए। 1 नवंबर से प्रारंभ हो रहे धान खरीदी की संपूर्ण तैयारी का सुनिश्चित करें ताकि किसानों को बरदाने व टोकन के नाम से भटकना न पड़े।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री व किसान मोर्चा जिला प्रभारी घनश्याम कौशिक, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामचरण वस्त्रकार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गा कश्यप, किसान मोर्चा महामंत्री मनीष कौशिक, किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य बी.पी सिंह, प्रशांत कश्यप, लक्ष्मी पटेल, लोकेशधर दिवान, कुशल पाण्डेय, अभिजीत पाण्डेय, नागेन्द्र शर्मा, नारद साहू, हरनारायण तिवारी, सुजीत कुर्रे, उमेश वर्मा, जगत यादव, उमाशंकर तिवारी, विश्वनाथ यादव, अशोक दुबे सहित किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर2026.05.10मातृ दिवस पर अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति की नारी प्रकोष्ठ द्वारा सम्मान एवं उत्सव कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़2026.05.09पश्चिम बंगाल में विकास के नए युग की शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़2026.05.07मंत्रियों से अनबन: सरगुजा के दो, रायपुर संभाग के एक कलेक्टर पर गाज
अध्यक्ष2026.05.06सुशासन तिहार : उच्चभट्ठी शिविर में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी
