Bilaspur 17/09/2022
आज जागृति महिला मंडल भजन मंडली एवं समस्त दीनदयाल कॉलोनीवासी मंगला के द्वारा अयोजित श्रीमद् भागवत कथा पितृ मोक्ष ज्ञान यज्ञ के कथा में व्यास रासरसरसिक श्री गर्भाचार्य जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) जी ने गिरिराज का प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मोक्ष का साधन है श्रवण मात्र से जीव को होती है पुण्य की प्राप्ति।भगवान किसी के साथ भी अन्याय नही होने देते और जो प्रारब्ध हम पिछले जन्म का लेकर आये हैं। वह हमें भोगना पड़ता है। चाहे मुस्कराकर भोगें या फिर रोकर।

उन्होंने कहा कि भगवान को प्रेम से पुकारने पर वह अपने भक्तों के लिए दौड़े चले आते हैं। श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के पांचवे दिवस पर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने महाराज का आशीर्वाद लेकर पूजा अर्चना की और कहा भागवत कथा हमें जिन्दगी जीने का सलीका सीखाता है ना केवल मानव बल्कि जीव जन्तु से भी प्यार करना भी सीखाता है क्योंकि हमारे धर्मग्रन्थ में लिखा भी है कि सर्वे सन्तु सुखीनःसर्वेसन्तु निरामयः। हमें अपने जीवन में इन पंक्तियों को हमेशा ना केवल याद रखना है बल्कि इनका पालन भी करना चाहिए। इस अवसर पर पार्षद श्याम पटेल जी,पवन चंद्राकर जी,संध्या पाण्डेय जी व भक्तजन उपस्थित रहें।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
