मस्तूरी/बिलासपुर
13/09/2022
छत्तीसगढ़ भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर के सांसद अरुण साव आज मस्तूरी विधानसभा के दौरे पर रहे । अरुण साव के प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला ।

अरुण साव आज अपने निज निवास से निकलकर गदा चौक देवरीखुर्द पहुँचे , जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया । इस दौरान अरुण साव ने मस्तूरी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मलेन को संबोधित किया । देवरीखुर्द में 170 लोगों ने भाजपा का दामन थामकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।
देवरीखुर्द से निकलकर अरुण साव जयस्तंभ चौक दर्रीघाट , जोन्धरा चौक मस्तूरी पहुँचे जहाँ रास्ते भर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनका जगह जगह आतिशबाजी ,फूल मालाओं , गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया ।

स्वागत कार्यक्रम पश्चात अरुण साव मस्तूरी पातालेश्वर महाविद्यालय में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो ,नेहरू युवा केन्द्र औऱ राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एकदिवसीय समेकित लोक संपर्क कार्यक्रम “राष्ट्रीय पोषण माह” अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ।।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
