बिलासपुर 05/09/2022
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर ससंदीय क्षेत्र के सांसद अरुण साव आज अपने नेहरू चौक स्थित शासकीय आवास में आम जनता व कार्यकर्ताओं से मिलने के लिये दिन भर उपलब्ध रहे ।
श्री साव से मिलने आज दिन भर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता , पदाधिकारी पहुँचते रहे ।
श्री साव ने नागरिको की समस्याओं के निवारण के लिये अपने शासकीय आवास में जनसमस्या निवारण शिविर लगाकर नागरिको की विभिन्न समस्याओं का तत्काल निराकरण किया
श्री साव ने नागरिकों की बातों को गम्भीरता से सुनते हुए तत्काल सम्बंधित अधिकारियों से वार्तालाप करके समस्याओं का समाधान किया ।
ततपश्चात शिक्षक दिवस पर सेंट जेवियर्स स्कूल द्वारा आयोजित शिक्षकों के सम्मान कार्यक्रम में व्यापार विहार पहुँचे ।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
