
बिलासपुर 14/08/2022

छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरूण साव के बिलासपुर प्रथम आगमन पर जगह-जगह भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूल-माला, ढोल, ताशे के साथ आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव का भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओें द्वारा बिल्हा मोड में भाजपा मंडल बिल्हा, नयापारा चौक में बोदरी मंडल, काली मंदिर के पास तिफरा में तिफरा सिरगिट्टी मंडल में स्वागत किया गया। तत्पश्चात राजीव गांधी चौक में बिलासपुर पश्चिम के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसी प्रकार मगरपारा चौक में बिलासपुर दक्षिण मंडल, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में बिलासपुर मध्य मंडल के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने स्वागत किया। तत्पश्चात श्री साव का काफिला करबला रोड स्थित भाजपा कार्यालय पहुॅचा। कार्यालय में जिले भर से आये हुए भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे हमारे शीर्ष नेतृत्व ने महति जिम्मेदारी दी है मैं इस दायित्व को पूर्ण रूप से निर्वहन करते हुए आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पुनः सत्ता में वापसी के लिए जी तोड़ मेहनत करने का प्रयास करूंगा। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग की अपेक्षा रखता हूॅ।
उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की समझ है कि हमारे कार्यकर्ताओ को किस चीज की अपेक्षा है मुझे यह कहने में कोई संकोच नही है कि हमारे कार्यकर्ताओं को सदैव मान सम्मान की अपेक्षा रहती है उन्हें यह सम्मान सदैव मिलता रहेगा। हमारे कार्यककर्ताओं का दायित्व बनता है कि जिस तरह मैं उनसे कंधे से कंधा मिला कर चलता रहा भविष्य में वे भी हमारे साथ लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कंधे से कंधा मिला कर चलेंगे। मैंने पार्टी में रहते हुए सभी छोटे से बड़े काम किया इसमें दरी बिछाने, मतदाता परिचय पत्र घर-घर जाकर जनसम्पर्क करने का काम किया मैने किसी भी कार्य को छोटा या बड़ा नही समझा और आज सभी लोगों के सहयोग से मुझे आप लोगों ने दिल्ली तक पहुॅचाया मुझे शीर्षस्थ नेतृत्व ने नई जिम्मेदारी दी है। इस दायित्व को पूरा करने में आप सभी लोगों का सम्बल और सहयोग मुझे मिलता रहेगा। हमारे आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण जनता की खुशहाली के लिए किया था उनके इस लक्ष्य को पूरा करने हम सभी का दायित्व है। छत्तीसगढ़ में आज भूपेश बघेल की सरकार के झूठे वायदों छलावा से जनता त्रस्त है। भूमाफिया, शराब, रेत माफिया का राज है चारो ओर अराजकता है और अपराधों की संख्या में तेजी के वृद्धि हो रही है। लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे है। छत्तीसगढ़ राज्य का जिस दु्रतगति से विकास होना था वह नही हो रहा है, अतः 2023 के आगामी विधानसभा चुनाव में हम सभी को कड़ी मेहनत कर कमल खिलाना है और छत्तीसगढ़ के लोगों की जीवन में खुशहाली लाना है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने भी कार्यकर्ताओं को संक्षिप्त में संबोधित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से छ.ग विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व सांसद लखनलाल साहू,

महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, पूजा विधानी, राजेश त्रिवेदी, लवकुश कश्यप, गुलशन ऋषि, किशोर राय, बृजभूषण वर्मा, जीवन पाण्डेय, तिलक साहू, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, सुधा गुप्ता, दीपमाला कुर्रे, निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, कृष्णकुमार कौशिक, चंद्रप्रकाश सूर्या, सैय्यद मकबूल अली, दुर्गा प्रसाद कश्यप सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.04.01भाजपा जिला ग्रामीण में महिला मोर्चा की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा..
बिलासपुर2026.03.31विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर बेलतरा क्षेत्र के निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृति मिली
बिलासपुर2026.03.30अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा निःशुल्क व्रतबंध (उपनयन) संस्कार का आयोजन
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
