रायपुर 03 अगस्त 2022
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 5 अगस्त को प्लेसमेंट कैम्प आयोजित होगा। यह प्लेसमेट कैम्प एक्सटेंशन काउंटर, कमर्शियल कॉम्पलेक्स राखी दुकान क्रमांक 07, अटल नगर, नवा रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजक टैंगो सिक्योरिटी सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सिक्यूरिटी सुपरवाईजर एवं गार्ड के 25 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पदों के लिए अभ्यर्थी को 8वीं से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। इन पदों के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पर उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है। प्लेसमेंट कैम्प में आवेदक को सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करना अनिवार्य है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
