
रिपोर्टर राकेश खरे
ब्रह्माकुमारीज़ राज किशोर नगर एवं टिकरापारा सेवाकेन्द्र में सीख सकते हैं योग की विधि
बिलासपुर राज किशोर नगरः- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा 01 जून से टिकरापारा एवं राज किषोर नगर सेवाकेन्द्र में आयोजित योग शिविर जारी है। इसका संचालन व योग प्रदर्शन छ.ग. योग आयोग की पूर्व सदस्या ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी एवं मास्टर ट्रेनर राकेश गुप्ता, अमर कुम्भकार, रूपा बहन, शशी बहन, गायत्री बहन, पूर्णिमा बहन, श्यामा बहन, ईश्वरी बहन, नीता बहन एवं प्रीति बहन के द्वारा अलग-अलग दिनों में किया जा रहा है।

नए साधकों के लिए विशेष अवसर
ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने बतलाया कि योग निरन्तरता का विषय है जो नए साधकों को सही रीति 21 जून को योग अभ्यास करने में कठिनाई होगी। यदि पूर्व से ही योग अभ्यास सीख जाएंगे तो सामूहिक योग अभ्यास सरलता से कर सकेंगे। इसी उद्देश्य से विशेष कर नए साधकों के लिए इस योग शिविर का आयोजन किया गया है। टिकरापारा में महाराष्ट्र मण्डल के पीछे स्थित सेवाकेन्द्र व राज किशोर नगर में स्मृति वन के पास स्थित शिव-अनुराग भवन सेवाकेन्द्र में प्रातः 6 से 7 बजे योग की विधि निःशुल्क सीख सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन भी इसका लाभ ले सकते हैं।
वैसे तो योग को जीवन का अंग ही बना लेना चाहिए। 21 जून का दिन ही हमें योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा देने का दिन है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
