
दिनांक: 01.06.2022
बचपन को संवारना है, बचपन को बचाना है। बचपन को मातृत्व प्रदान करने वाली संस्था मातृछाया में समाज कल्याण और बाल कल्याण की भावना के साथ जरूरतमंदों के होंठों में मुस्कान लाने के लिए श्रद्धा महिला मण्डल की माननीय अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा के मार्गदर्शन में सेवा कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 01.6.2022 को किया गया।
इस बाल कल्याण कार्यक्रम के अवसर पर श्रद्धा महिला मण्डल की उपाध्यक्षा श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती पिंकी प्रसाद, श्रीमती कल्पना चौधरी एवं श्रीमती रीता पाल के कुशल नेतृत्व में मातृ छाया में रहने वाले बच्चों के जरूरत के अनुरूप 14 लेक्टोजन का डिब्बा, 6 नग स्टील ड्रम, 4 नग गंजी, 5 लीटर मिल्टन बाल आदि प्रदाय किया गया। सभी बच्चों का कुशलक्षेम पूछकर बचपन की सुरक्षा के लिए संस्था की सराहना करते हुए समय-समय पर मातृछाया में सहयोग करने की बात श्रद्धा महिला मण्डल की माननीय सदस्याओं द्वारा कही गई।
श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा आयोजित समाज कल्याण और बाल कल्याण के इस कार्यक्रम में श्रीमती बबीता गुप्ता, श्रीमती अपर्णा द्विवेदी, श्रीमती कविता दास, श्रीमती शिनी जार्ज, श्रीमती अर्चना टिकास एवं सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
