कांग्रेस सरकार के काले कानून (भूपेश एक्ट) के विरोध में भाजपा का जेल भरो आंदोलन

कांग्रेस सरकार के काले कानून (भूपेश एक्ट) के विरोध में भाजपा का जेल भरो आंदोलन

रायपुर 15/05/2022

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में सोमवार 16 मई को जेल भरो आंदोलन करने जा रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में इतनी भयभीत हैं कि अपने खिलाफ उठ रही आवाज को दबाना चाहती हैं, उठ रहे जन आक्रोश को कुचलना चाहती हैं, छत्तीसगढ़यों से अभिव्यक्ति की आजादी को छीनना चाहती हैं और इसी लिए छत्तीसगढ़ में धरना प्रदर्शन आंदोलन पर रोक लगाने छत्तीसगढ़ की डरी हुई कांग्रेस सरकार द्वारा काला कानून लाकर छत्तीसगढ़ में आपातकाल की यादों को ताजा करने का कृत्य किया जा रहा हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता 16 मई को प्रदेश के सभी जिलों में भूपेश बघेल सरकार के काला कानून के विरोध में जेल भरो आंदोलन करेगा और कांग्रेस सरकार से इस काला कानून (भूपेश एक्ट) को वापस लेने की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में तानाशाही चलाने वाली सरकार की जेल भाजपा के आंदोलन के सामने छोटी पड़ेंगी।

भारतीय जनता पार्टी के जेल भरो आंदोलन के तहत राजधानी रायपुर में भाजपा नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग चार स्थानों तेलीबांधा तालाब, आजाद चैक, फाफाडीह चैक और कालीबाड़ी चैक से एक साथ मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने कूच करेंगे। राजधानी रायपुर में पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, अभिनेष कश्यप, मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक नंदे साहू, देवजीभाई पटेल, नवीन मारकंडेय, संजय श्रीवास्तव, छगन मूंदड़ा, अम्बिका यदु, मीनल चैबे, अमित साहू सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में जेल भरो आंदोलन कर रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय जशपुर में आंदोलन में शामिल होंगे जहां भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित कुमार साय सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जेल भरेंगे। राजनांदगांव जिले में पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव मौजूद रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत बिलासपुर में शामिल होंगे। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय,सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, विधायक विद्यारतन भसीन दुर्ग में मौजूद रहेगे।

धमतरी में पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर, जिला अध्यक्ष शशि पवार रहेंगे मौजूद। कवर्धा में सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेख सिंह, जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर। बस्तर में केदार कश्यप, किरण देव होंगे शामिल। इसके साथ ही सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री अपने-अपने जिलों में जेल भरो आंदोलन में शामिल होकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा लाए गए काले कानून (भूपेश एक्ट) का विरोध करेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *