
बिलासपुर 11 मई 2022
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कोनी में 18 मई 2022 को विभिन्न व्यवसायों के लिए कैम्पस का आयोजन किया जा रहा है।
कैम्पस में प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई (ऑटोमोबाईल), फिटर, मोटर मैकेनिक, वेल्डर, मशीनिष्ट, इलेक्ट्रिशियन, टूल एण्ड डाई मेकर, टर्नर, डीजल मैकेनिक, टै्रक्टर मैकेनिक, पेंटर जनरल के वर्ष 2017 से वर्ष 2021 के बीच उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं। ऐसे प्रशिक्षणार्थी जिनकी आयु 18 से 23 वर्ष के मध्य है, 10 वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत एवं आईटीआई में न्यूनतम 60 प्रतिशत है। वे 18 मई को सुबह 10 बजे 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पेन कार्ड, आधार कार्ड की मूल एवं दो छायाप्रति, वर्तमान पासपोर्ट फोटो की 3 प्रति के साथ उपस्थित हो सकते है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
