बिल्हा/बिलासपुर
23/04/2022
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर बिल्हा विकास खंड के ग्राम बरतोरी में आयोजित आयुष्मान स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सभी स्वास्थ स्टाल का निरीक्षण किया और डॉ और स्टाफ से जानकारी लिए उन्होंने कहा कि जब से कोरोना आया तो आप सभी के सहयोग से हमने चुनौती से पार पाया है हम अपने स्वास्थ्य को लेकर और संवेदनशील हो गए है।
जीवन में बेहतर स्वास्थ्य हम सबकी संस्कार का हिस्सा हो गया है। हम हर दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर पहले की तुलना में अधिक जागरूक हो गए है। कोरोना महामारी ने हमारे जीवन शैली व स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस तरह की स्वास्थ्य शिविर की आवश्यकता इसलिए जरूरी है कि हम जान सके कि हम कितने स्वस्थ है और बेहतर स्वास्थ्य के लिए हमें और क्या करना चाहिए। इस पूरे कोरोनाकाल में हमारे चिकित्सकों, चिकित्सादल की भूमिका अनुकरणीय रही है हमें हमेशा बेहतर स्वास्थ्य बेहतर राष्ट्र के संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमने इस कोरोनाकाल में साबित कर दिया है कि दुनिया में हमारी स्वास्थ्य सुविधाओं की चर्चा इसलिए है कि हम हर परिस्थितियों में मानव समाज के उचित स्वास्थ्य की दिशा में बेहतर कार्य कर रहे हैं। इस स्वास्थ्य शिविर में प्रशिक्षित चिकित्सक दल के साथ ही क्षेत्रवासी शामिल हुए। आम लोगों ने स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
