हाथरस: देश के अलग- अलग हिस्सों में एक बार फिर लुटेरी दुल्हनों का गैंग फिर सक्रिय हो गया है। लुटेरी दुल्हन पहले खुद को कुंवारी बताकर लोगों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर शादी करती और फिर मोटी रकम लूटकर फरार हो जाती। अलग-अलग राज्यों से लगातार शादी करके मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला यूपी के हाथरस से सामने आया है। जिले के सासनी में लुटेरी दुल्हनों ने एक परिवार को अपना निशाना बनाया। खाने में नशे की दवा खिलाकर यह दुल्हनें लाखों रुपये नगद तथा सामान लेकर फरार हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार हाथरस जिले के कस्बा सासनी में पारस टॉकीज के निकट रहने वाले सगे भाइयों दुष्यंत वार्ष्णेय व गौरव वार्ष्णेय की शादी उनके रिश्ते की पहचान वाले बिचौलिया ने 22 तारीख को कराई थी। दोनों भाइयों की शादी की रस्म हाथरस में गली जोगियान निवासी अपने मामा के घर पर संपन्न हुई थी।
रस्में पूरी होने के बाद, दोनों भाई अपनी दुल्हनों के साथ अपने घर पर आ गए। यहां नाते रिश्तेदारों के बीच मुंह दिखाई का कार्यक्रम हुआ। अगले दिन देर शाम दोनों दुल्हनों ने रिश्तेदारों और अपने-अपने पतियों को चाय और दूध दिया। इनमें दोनों दुल्हनों ने नशीला पदार्थ मिला दिया था। चाय और दूध पीने के बाद घरवाले बेहोश हो गए। जब होश में आए तो उनके होश ही उड़ गए।
पीड़ित दुष्यन्त वार्ष्णेय ने बताया कि उसकी व उसके छोटे भाई की शादी सुनीता सिंह पुत्री राम सिंह निवासी पीतल नगरी, मुरादाबाद व लक्ष्मी पुत्री रामपाल के साथ हुई थी, 23 मार्च को दोनों पूरे परिवार को नाशयुक्त खाना खिलाकर घर से जेवरात,पैसे, मोबाइल आदि सामान लेकर घर से फरार हो गई है। वहीं इस मामले में डीएसपी का कहना है कि दुष्यंत की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
