रायपुर 04/03/2022
प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी नालिनीश ठोकने ने राज्य सरकार पर अघोषित आपातकाल लगाकर विपक्ष और मीडिया के दमन का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को असहमति का एक शब्द भी सहन नहीं है। वे लोकतंत्र और गाँधीदर्शन की दुहाई देते हैं लेकिन जनता की आवाज उठाने वाले विपक्ष और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का उत्पीड़न करने पुलिस का सहारा लेते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इतने भयभीत हो चुके हैं कि वे पुलिस के जरिये प्रेस की आजादी पर हमला बोल रहे हैं। पत्रकारों को जेल में ठूंस रहे हैं।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी नालिनेश ठोकने ने कहा कि अब इंडियाराइटर्सकोडॉटइन वेब पोर्टल के संचालक नीलेश शर्मा को गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इसके पूर्व भी ऐसा उत्पीड़न प्रदेश में लगातार सामने आया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढिया संस्कृति का राग अलापने वाले की सरकार ने छत्तीसगढिया कॉलम ‘घुरवा के गोठ’ में सांकेतिक नामों के जरिए लिखे आर्टिकल के लिए पत्रकार को जेल भेज दिया। वास्तव में सीएम बघेल को हर इस चीज़ से छत्तीसगढ़ी से ही आपत्ति है। उन्हें बस दस जनपथ की भाषा समझ में आती है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
