
रायपुर 5 अप्रैल 2021 : – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कुछ देर में जगदलपुर पहुंचने वाले हैं। शाह शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे तो वहीं नक्सल मामलों पर छत्तीसगढ़ में बड़ी बैठक भी लेंगे। नक्सल हमले के बाद अचानक गृहमंत्री के बस्तर आने के हलचल तेज़ हो गयी है। हालांकि
बीजापुर नक्सल हमले के बाद से ही छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक में हलचल तेज़ है।
कल जिस तरह से असम के दौरा रद्द कर अमित शाह दिल्ली लौटे और फिर नक्सल हमले पर टॉप लेवल मीटिंग ली, उसने साफ संकेत दे दिया था, कुछ केंद्रीय स्तर और बड़ा होने वाला है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी देर रात असम से रायपुर लौट आये हैं। कल रात ही उन्होंने टॉप अफसरों से हालात की जानकारी ली थी और फिर घायलों से मुलाकात की थी। आज जगदलपुर में श्रद्धांजलि के बाद बस्तर में नक्सल मामलों पर बड़ी बैठक का कार्यक्रम था, लेकिन अब गृहमंत्री के आने के कार्यक्रम के बाद बैठक का स्वरूप बदल गया है।

Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
