बिलासपुर, 10 फरवरी 2022
महाधिवक्ता कार्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर में रिक्त सहायक ग्रंथपाल एवं शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) पदों पर भरती के लिए 27 फरवरी को परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा दो पालियों में लिखित परीक्षा एवं कौशल परीक्षा के रूप में आयोजित की जायेगी। बिलासपुर के राजीव गांधी चौक स्थित शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय को इसके लिए परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। कार्यालय के अवर सचिव श्री महादेव आगरकर ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी कार्यालय की वेबसाईट एडव्होकेटजनरल डॉट कॉम में जाकर जरूरी जानकारी एवं प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवश्यक जानकारी की प्रति महाधिवक्ता कार्यालय के सूचना पटल पर भी प्रदर्शित की गई है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
