
बिलासपुर : – सांसद अरूण साव ने विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों का जायजा लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं लोगों से भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया।
सांसद अरूण साव ने कोटा विकास खण्ड के करगीखुर्द कोटा अमने एवं पीपरतराई टीकाकरण केन्द्रों का दौरा कर जायजा लिया। वहॉ पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों से भेंट कर उनसे चर्चा किया एवं उनका उत्साह वर्धन किया।
श्री साव ने कहा कि अब लोग उत्साह पूर्वक टीकाकरण केन्द्रों में आ कर टीका लगवा रहे है एवं कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दे रहे है। श्री साव ने लोगों से आग्रह किया कि टीका लगाने के बाद भी पूरी सावधानी रखना आवश्यक है। इस अवसर पर मोहित जायसवाल, लवकुश कश्यप, दयाशंकर तिवारी, दुर्गेश साहू, प्रदीप कौशिक, नरेन्द्र गोस्वामी, रोहित पाण्डेय, नीतेज भारद्वाज, विनोद बंजारे आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।


Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
