रायपुर 04/02/2022
नागरिक उड्डयन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया अपने एक दिवसवीय प्रवास पर शनिवार 5 फरवरी को प्रातः 11 बजे राजधानी रायपुर विमानतल पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से भाजपा प्रदेश कार्यालय 11:20 को पहुंचेंगे।
दोपहर 12:00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि होटल बेबीलान इन जेल रोड में दोपहर 2:15 बजे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया केंद्रीय बजट 2022 संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के छत्तीसगढ़ प्रवास कार्यक्रम का प्रभारी भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी को बनाया गया हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया शाम 5:00 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
