बिलासपुर 27 जनवरी 2022
जिले के कोनी और लोफंदी गांव में रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही की गई है। खनिज विभाग द्वारा मौके पर पहुंच कर कोनी स्थित अरपा नदी मेें अवैध रेत का उत्खनन करते हुए 1 नग ट्रैक्टर और 1 नग पोकलेन मशीन को जप्त किया गया। इसी प्रकार ग्राम लोफंदी में अवैध उत्खनन पर कार्यवाही करते हुए मौके पर 1 नग जेसीबी मशीन तथा 2 नग ट्रैक्टर जप्त किया गया। जप्त किये गये वाहन मालिकों के खिलाफ खनिज नियम के तहत कार्यवाही की जायेगी। गौरतलब है कि खनिज अमले द्वारा जिले में लगातार खनिजों के उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण की जांच एवं कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में ये महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
