बिलासपुर/सीपत 26/01/2022
एनटीपीसी सीपत में 73वां गणतंत्र दिवस समारोह बहुत ही हर्षोल्लास एवं सद्भावना से कोविड-19 दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मनाया गया। इस पावन पर्व पर मुख्य अतिथि, श्री के एस नायक, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) स्टेशन प्रभारी ने कमलाकर सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (सीपीजी-2) की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया । इस दौरान बाल भारती पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ सामूहिक राष्ट्रगान गायन किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि महोदय श्री नायक ने सी.आई.एस.एफ. के परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान सी.आई.एस.एफ. के जवानों द्वारा मार्च पास्ट किया गया।
मुख्य अतिथि ने वीर शहीदों को नमन करते हुए, समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों उनके परिजनों, स्कूली छात्र-छात्राओं को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री के एस नायक ने एनटीपीसी की उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि एनटीपीसी की कुल स्थापित क्षमता संयुक्त उद्यमों सहित 67907.5 मेगावाट है, देश के ऊर्जा जरुरतों को पूरा करते हुए देश और समाज के विकास में योगदान हमारा प्रमुख लक्ष्य है। उन्होने एनटीपीसी सीपत की उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि वर्ष 2020-21 के दौरान अबतक दिनांक 25.01.2022 तक 82.80 प्रतिशत पीएलएफ की दर से कुल 17760 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया l दिसंबर 21 तक सीपत स्टेशन ने 16438 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर एनटीपीसी मे तीसरा तथा 83.58% पीएलएफ के साथ एनटीपीसी में चौथा स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि महोदय ने परियोजना में कार्यरत नैगम सामाजिक दायित्व अनुभाग, संगवारी महिला समिति, सभी यूनियन व एसोसिएशन की उनके रचनात्मक व सकारात्मक योगदान के लिए सराहना की।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
