बिलासपुर 23 जनवरी 2022
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत पर्यवेक्षकों हेतु भर्ती परीक्षा आज दो पालियों में आयोजित की गई।
जिले में आयोजित इस व्यावसायिक परीक्षा के प्रथम पाली प्रातः 9 बजे से 12.15 बजे तक में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 56 हजार 566 थी। जिसमें से 45 हजार 837 उपस्थित एवं 10 हजार 729 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित परीक्षा में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 5 हजार 808 थी। जिसमें से 4 हजार 42 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 1 हजार 766 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों ने कोविड-19 महामारी के दिशा-निर्देशों जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाईजेशन, मास्क पहनना का पालन किया।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
