बिलासपुर 22 जनवरी 2022
जिले के रतनपुर तहसील के मझवानी और बेलगहना तहसील के छतौना गांव में मुख्य नहर निर्माण के लिए भूमि का अर्जन किया जाना है। भू-अर्जन के मूल्यांकन के लिए सामाजिक समाघात दल का गठन किया गया है। सामाजिक समाघात दल ने ग्राम मझवानी और छतौना के ग्राम पंचायत भवन में जनसुनवाई आयोजित कर भू-अर्जन से पड़ने वाले प्रभाव का आँकलन किया। समाघात दल ने बताया कि आमामुड़ा व्यपवर्तन के नहर निर्माण पूरा होने से खरीफ के बारह सौ हेक्टेयर में फसलों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इस नहर से सात गाँवों के किसान लाभन्वित होंगे। मूल्यांकन में पाया गया कि मझवानी गांव में भू-अर्जन से 0.568 हेक्टेयर भूमि तथा ग्राम छतौना में लगभग 13 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हो रही है। समाघात दल ने किसानों से भी सहमति लिया और पाया कि अर्जित भूमि से कोई मकान आदि प्रभावित नहीं हो रहा है और न ही किसी भी परिवार के विस्थापन की संभावना है। समाघात दल ने भू-अर्जन के संबंध में पुनर्वासन और पुनर्व्यस्थापन का उचित मूल्यांकन कर भू-अर्जन की अनुशंसा भी की।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
