Raipur /12/01/2022
कोरोना महामारी को देखते हुए कार्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी एक्टिविटी के तहत अडानी पाॅवर एनर्जी लिमिटेड सीएचसी तिल्दा और सीएचसी खरोरा में ऑक्सीजन प्लांट बनाया गया है। संस्था के स्टेशन हेड गट्टू रामभव एवं संस्था के अमित रॉय चैधरी, पृथ्वी राज लहिरी, दीपक सिंह, कनक अग्रवाल के द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मीरा बघेल को आज यहां प्रदान किया गया।
ऑक्सीजन प्लांट के एक मशीन की प्रतिदिन क्षमता लगभग 100 सिलेंडर प्रतिदिन की है। प्रति सिलेंडर 7 मीटर क्यूबिक की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट की प्राप्ति पर मुख्य चिकत्सा एवम स्वास्थ अधिकारी डॉक्टर मीरा बघेल ने अडानी पॉवर को बहुत बहुत धन्यवाद दिया एवम प्रशंसा की। इस अवसर पर कार्यालय से डीपीएम मनीष मेजरवार, अभिषेक सिंह (DM.IDSP) और जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र डोंगरे उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी


