बिलासपुर 16/12/021
तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के चना डोंगरी गांव में सड़क तो है लेकिन उस सड़क पर पैदल भी चलना मुश्किल है। सड़क पर कीचड़ और पानी मौजूद है जिसके कारण पूरी सड़क फिसलन भरी पगडंडी में बदल गई है। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रमुख गांव होने के बावजूद इस और ना तो जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं और ना ही कोई अधिकारी। लगभग 6000 की आबादी वाले इसे चनाडोंमरी गांव में घरों घर टेप नल लगा हुआ है। जबकि गांव में कहीं भी पानी निकासी के लिए कोई नाली नहीं बनाई गई है।
इसके कारण एक नलों का और गांव के घर घर का निस्तारित पानी सड़कों पर भर जाता है जिससे सड़क चलने लायक नहीं रह जाती। इसके चलते गांव में आना जाना काफी तकलीफदेह हो चुका है। ऐसी बात नहीं है कि गांव की समस्या की जानकारी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को ना हो। लेकिन इसके बावजूद इस समस्या को दूर कर गांव में पानी निकासी की नालियां बनाने की और कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है।मतलब चना डोंगरी के लोगों को और कब तक नारकीय समस्या भुगतनी होगी,यह कोई नहीं बता सकता।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी



