बिलासपुर, 16 नवंबर 2021
कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार झा ने जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त साप्ताहिक बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. मित्तर ने कहा कि कानून व्यवस्था में किसी तरह का व्यवधान नहीं होना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया में प्रसारित अफवाहों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया माॅनिटरिंग के लिए समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर ने ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करने के लिए नगर निगम एवं पुलिस को संयुक्त रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे बेतरतीब खड़ी गाड़ियों पर चालान करें। आॅटो पार्किंग के लिए स्थान निर्धारित करने के निर्देश देते हुए सड़क के किनारे लगी गुमटियों को भी हटाने कहा।
बैठक में एडीएम सुश्री जयश्री जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी एवं सभी एसडीएम मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
