जादू शो में पहुंचे रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी नवीन सिंह,शो में हस्तियों के आने का सिलसिला शुरू,हर शो में उमड़ रही भीड़…

बिलासपुर 13/11/021

शहर के शिव टॉकीज में पिछले एक सप्ताह से सुपर डूपर हिट चल रहे विश्व प्रसिद्ध युवा मैजिक स्टार सिकंदर के शो जहां शहर से देहात तक हर जगह चर्चा और प्रशंसा का मुख्य विषय बना हुआ है ,वहीं अब हर दिन प्रदेश की सम्मानित हस्तियों, अधिकारियों का आना भी अब शुरू हो गया है।आज के शो में इंडियन रेलवे के बिलासपुर, रायपुर और नागपुर ज़ोन के सी एम एम नवीन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में आए और दीप जला कर शो का शुभारभ किया।इस मौके पर समाजसेवी गोपाल अग्रवाल, कांग्रेस नेता संजय मिश्रा, वैभव सिंह, पप्पू केसरी आदि भी मंच पर उपस्थित रहे।

जादूगर सिकंदर ने सभी अतिथियों को पुष्पहार पहना कर और मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर स्मानित किया।
शो आज के तनाव भरे जीवन में ताज़ी हवा और ऑक्सीजन जैसा सुखद अनुभूति दर्शकों को भरपूर मनोरंजन के साथ दे रहा है और यही कारण है कि टीवी, कंप्यूटर और मोबाइल से चिपके लोग भी शो की तरफ खूब आकर्षित हो रहे हैं।


जादूगर सिकंदर के पी आर ओ मदन भारती और प्रबंधक आर पी सिंह ने बताया कि बिलासपुर की कला प्रेमी दर्शकों को हमारा शो खूब पसंद आ रहा है और दिन प्रतिदिन शो में दर्शकों की भीड़ बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को स्पेशल तीन शो 1 बजे,3 बजे और शाम 6 बजे से शुरू होगा , इसके अलावा छोटे छोटे बच्चो मै जादू सीखने की लालसा को देखते हुए एक मैजिक टीचिंग काउंटर भी खोला गया है जहां शुल्क देकर जादू सीख सकते और उसके साजो सामान खरीद सकते हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *