बिलासपुर 04/11/021
आज कोरोना काल के लम्बे समय के बाद बिलासपुर नगर की शिव टॉकीज़ में जादूगर सिकन्दर अपनी तिलस्मी दुनिया के जरिए नगरवासियों को जादू के जलवे दिखाएंगे।महान जादूगर आनन्द और ओ पी शर्मा को अपना आदर्श मानने वाले सिकन्दर का कहना है कि हाथ की सफाई सम्मोहन ,विज्ञान और यांत्रिकी पर आधारित इस कला की सबसे बड़ी जरूरतसरकारी और सामाजिक दोनों स्तरों पर संरक्षण और प्रोत्साहन है। उन्होंने कहा कि उनके शो की खासियत यह है कि वे इसमें ऐसे कमाल दिखाएंगे जो कि पहले किसी भी जादूगर ने नहीं दिखाए हैं।वे अपने शो के जरिए रहस्यमयी और रोमांचकारी कारनामों के जरिये सामाजिक सन्देश भी देते हैं।उत्तर प्रदेश के उन्नाव के रहवासी जादूगर का कहना है कि सलीम अनारकली नाम का मैजिकल ड्रामा ऐसा है जो कि सिर्फ वही दिखाते हैं।
लड़की को काटकर जोड़ने और मिस्र देश की राजकुमारी की भारत यात्रा भी नए अंदाज में देखने को मिलेगी।इसके अलावा लड़की को हवा में उड़ाना, खाली हाथ अनेक वस्तुएं उत्पन्न कर दिखाना, ग्रेट हुडनी का स्केच एक्ट, पलक झपकते ही लड़की को खूंखार जानवर बना देना, मिराकल ऑफ़ ग्लास, कॉमेडी मैजिक आदि अनेक आइटम जादूगर सिकंदर के पिटारे में मौजूद है।उत्तर प्रदेश,बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिसा, गुजरात, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित भारत के अनेक राज्यों में अपने मैजिक शो का प्रदर्शन कर चुके जादूगर सिकन्दर का कहना है कि कोरोना के लंबे दौर के बाद जादू मनोरंजन के द्वारा तनाव से राहत दिलाता है और दिमाग को तेज व तर्कशील भी बनाता है। यह भारत की प्राचीनतम 64 कलाओं में से एक श्रेष्ठ कला मानी गई है।जादूगर सिकन्दर ने बताया की कोरोना के इस दौर में सभी काम बंद रहे ।आर्थिक तौर से बहुत चोट हुआ ,बहुत लम्बे वक्त के बाद तिलस्मी कारनामे दिखाने बिलासपुर शहर आये है आशा है लोग फिर एक बार जादूगर सिकन्दर आशीर्वाद दे और हमेशा की तरह लोगो का पहले जैसे प्यार मिलता रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
