रतनपुर29/9/021 राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि भारतीय जनता पार्टी आज सुबह 11 बजे बिलासपुर पहुंचे। वे यहां भाजपा द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम और अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक में शामिल होने आए हैं। बुधवार को इंदिरा विहार एसईसीएल गेस्ट हाउस पहुंचने के बाद उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात की। बिलासपुर पहुंचे सी टी रवि अंचल के सबसे बड़े धार्मिक स्थल रतनपुर मां महामाया मंदिर में देवी के दर्शन और उपासना के लिए भी पहुंचे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों के साथ मंदिर पहुंचकर उन्होंने दर्शन लाभ लिया। इस अवसर पर उनके साथ नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद अरुण साव, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, विधायक रजनीश सिंह, डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडे, घनश्याम कौशिक, रामदेव कुमावत, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे उपाध्यक्ष कन्हैया यादव,जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष दुर्गा कश्यप रविंद्र दुबे, तिरिथ यादव, ज्वाला कौसिक सुधाकर तंबोली, संतोष तिवारी, लव-कुश कश्यप एवं भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी



