बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी. रवि के 29 सितम्बर को बिलासपुर आगमन पर जिला भाजपा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि दिनांक 29 सितम्बर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी. रवि के आगमन पर प्रातः 11 बजे इंदिरा विहार नूतन चौक स्थित एसईसीएल गेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। तत्पश्चात जिला भाजपा द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा सी.टी. रवि के मुख्य आतिथ्य में दोपहर 12 बजे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान अंतर्गत डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति वाटिका अरपा साईड सेंदरी में वृक्षारोपण किया जायेगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री छ.ग. शासन अमर अग्रवाल, सांसद बिलासपुर अरूण साव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी मोती लाल साहू, प्रदेश महामंत्री भाजपा भूपेन्द्र सवन्नी, विधायक मस्तूरी डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक बेलतरा रजनीश सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा रामदेव कुमावत, पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग हर्षिता पाण्डेय, जिला महामंत्री भाजपा घनश्याम कौशिक, जिला महामंत्री भाजपा मोहित जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष भाजपा गुलशन ऋषि, पूर्व सांसद बिलासपुर लखनलाल साहू सहित बेलतरा विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
श्री कुमावत ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी रवि के बिलासपुर नगर के आगमन पर दोपहर 2.30 बजे भाजपा कार्यालय बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला कोर ग्रुप के सदस्यों सहित पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मंडल पदाधिकारी सहित मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, बिलासपुर मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, निम्मा जीवनानी, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास, बेलतरा शहर मंडल अध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी ने सभी भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता से आग्रह किया है कि दिनांक 29 सितम्बर को प्रातः 11 बजे एसईसीएल गेस्ट हाउस इंदिरा विहार नूतन चौक में अधिक से अधिक संख्या में पहुॅचकर स्वागत कार्यक्रम में शामिल हो।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सूर्या ने बिलासपुर जिले में निवासरत् अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मंडल पदाधिकारी सहित मोर्चा के कार्यकर्ता से आग्रह किया है कि भाजपा कार्यालय बिलासपुर में दोपहर 2.30 बजे आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.02.12यूरोपीय संसद में भारत–यूरोप संवाद के साथ संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की 650 वीं जयंती का भव्य आयोजन
बिलासपुर2026.02.10पत्रकारिता सबसे चुनौतीपूर्ण पेशा, समाज की रीढ़ है मीडिया : शर्मा
बिलासपुर2026.02.09मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन 10 को
छत्तीसगढ़2026.02.079 से 13 फरवरी तक सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण
