महिला मोर्चा की बैठक में छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था बढ़ते महिलाओं के विरुद्ध अपराध एवं कांग्रिस की वादा खिलाफ़ी पर जम कर गरजी महिला नेत्री

तखतपुर : – राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडेय आज प्रदेश की खराब होती कानून व्यवस्था ,बढ़ते महिलाओं के विरुद्ध अपराध एवं कांग्रिस की वादा खिलाफ़ी पर जमकर बरसी। उन्होंने कहा कि राज्य में पुलिस सुस्त, अपराधी मस्त है और आम आदमी त्रस्त हो चुका है।
श्रीमती पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ पिछले ढाई साल में अपराधगढ़ में तब्दील हो चुका है।

मंडल की महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार काफी बढ़े हैं। औसतन प्रतिदिन गम्भीर प्रव्रत्ति के 8 से 10 मामले सामने आ रहे हैं। अनुसूचित जाति एवं आदिवासी समाज की बहिनों के साथ दुराचार काफी बढ़ा है। सरकार इसको नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है।
साथ ही उन्होंने कहा कांग्रिस की शराब बंदी,महिला समूह के क़र्ज़ माफ़,विधवा/निराश्रित पेंशन बढ़ाने ,बेरोज़गारी भत्ता देने एवं। किसानो को बोनस व 2500 धान के वादे की पोल जनता के सामने खुल चुकी है

इसका हिसाब सूद समेत बहने वसूलेंगी l
उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह गठन,उन्हें रेडी टू ईट माध्यान भोजन,मुख्य मंत्री कन्या विवाह योजना ,महिलाओं के नाम के राशन कार्ड,महिलाओं को मोबाइल वितरण ,युवाओं को लैप्टॉप वितरण ,बुज़ुर्गों हेतु तीर्थ यात्रा योजना एवं PDS मॉडल जैसे सैकड़ों जनकल्याण कारी योजनाए डॉ रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल की देन है जो कांग्रिस के सत्ता में आते ही बंद हो गई है l
साथ ही उन्होंने मोदी सरकार की कल्याण कारी योजना जो सीधे लोगों के हित से जुड़ी विकास योजना को मिल का पत्थर बताया l
इसके पहले तखतपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम एवं भारत माता ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई।

बैठक को महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमति कौशिक और अध्यक्ष श्रीमती मालती यादव ने भी सम्बोधित करते हुए कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने और ढाई साल के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
बैठक का संचालन प्रियंका कश्यप ने और आभार महामंत्री प्रतिभा देवागन (पार्षद) ने किया
बैठक में प्रमुखता से श्रीमती ललिता संतोष कश्यप जनपद सदस्य,अमेरिका करिशंकुमार साहू पार्षद,राजकुमारी शर्मा,कौशल्या साहू, श्यामा रामानंदी रमा कश्यप प्रतिभा देवांगन सीमा श्रीवास मंजू गौराहा माया ठाकुर अंबिका साहू सीमा यादव सुरेखा सिंह ठाकुर लता कश्यप अहिल्या ध्रुव रामेश्वरी साहू लक्ष्मण कौशिक निर्मला साहू पार्वती धनेश्वरी यादव हेमलता निर्मलकर मीना कौशिक गीता व सरकार माधुरी दुबे संतोषी रजक गायत्री पटेल संतोषी साहू हीरामणि आनंद कल्याणी कश्यप सुभद्रा कौशिक नेता ठाकुर सीमा पांडे सुरेखा रजक अंबालिका कश्यप मीरा कुंभकार द्रोपति कौशिक चमेली चल मानिकपुरी राधिका सिंगल आशा कौन से गायत्री कौन सी कुमार साहू सविता पटेल दुर्गा ठाकुर आशा कश्यप लताबाई नेहा पांडे पूर्णिमा यादव रजनी वस्त्र कार अमेरिका साहू राजकुमारी शर्मा सतीश कौशिक साक्षी तुलानी जयंती देवी यादव कौशल्या साहू मालती धुरी उपस्थित रहे l
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.02.12यूरोपीय संसद में भारत–यूरोप संवाद के साथ संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की 650 वीं जयंती का भव्य आयोजन
बिलासपुर2026.02.10पत्रकारिता सबसे चुनौतीपूर्ण पेशा, समाज की रीढ़ है मीडिया : शर्मा
बिलासपुर2026.02.09मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन 10 को
छत्तीसगढ़2026.02.079 से 13 फरवरी तक सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण
