बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा के पथरिया विकासखण्ड के ग्राम पोड़ी में हर घर नल जल योजना के तहत 51 लाख 70 हजार रुपए लागत से बनने वाले कार्यों का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जल शक्ति मिशन के माध्यम से हर किसी को स्वच्छ जल की आपूर्ति हो यह संकल्प हम सबका है। इस दिशा में लगातार बेहतर कार्य योजना बनाकर पूरे क्षेत्र में समग्र विकास के लिए हम जुटे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि समाज के बुनियादी मांगों को पूरा करना हम सबकी प्राथमिकता है। जन भावना के मुताबिक इस बहु प्रतिक्षित मांग को पूरा करने की ओर हम आगे बढ़ रहे हैं। क्षेत्र की समग्र विकास हम सबकी प्राथमिकता में है इसे पूर्ण करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस योजना के माध्यम से सबको जल आसानी से सुलभ हो इसके लिए भविष्य में और भी कार्य योजना बनाए रखना है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
