
बिलासपुर : – ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा वृद्धाश्रम में भोजन, फल एवं मिठाई वितरित किया गया।
स्व श्री कालिका प्रसाद पाठक के पुण्यतिथि के अवसर पर पुत्र शुभम पाठक (प्रिंस) संयुक्त सचिव ब्राह्मण युवा आयाम के सहयोग से ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा कल्याण कुंज वृद्धाश्रम में भोजन, फल एवं मिठाई का वितरण किया गया।

ब्राह्मण युवा आयाम का हमेशा से प्रयास रहता है कि लोगो के चेहरे पर मुस्कान ला सके एवं जरुरत मंद लोगो की सहायता की जा सके इसी कड़ी में बुजुर्गों के चेहरे में मुस्कान लाने एवं उनसे आशीर्वाद पाने हेतु वृद्धाश्रम गए जहाँ बुजुर्गों के चेहरे पर जो मुस्कान आया वो बहुत ही अमूल्य था। आप सभी को विदित होगा की लॉकडाउन के दौरान भी ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा लगातार जरुरत मंद लोगो की सेवा किया जा रहा था जिसमे भोजन, सूखा राशन, मास्क एवं सेनेटाइजर का निःशुल्क वितरण किया जा रहा था।

युवा आयाम द्वारा आज के इस सेवा कार्य के दौरान मुख्य रूप से ब्राह्मण युवा आयाम के संस्थापक एवं अध्यक्ष ज्योतिन्द्र उपाध्याय, रविन्द्र उपाध्याय, नविन पाठक , शुभम पाठक प्रिंस, अनुदर्श दिशु दुबे, हर्ष तिवारी, आकाश तिवारी, अभिषेक चौबे, महिला विंग से मुक्ता उपाध्याय, भाव्या शुक्ला, श्रद्धा दुबे, स्वर्णा गौरहा, सहित ब्राह्मण युवा आयाम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
