रायपुर। राजधानी रायपुर में बंजारी मंदिर के बाहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की जान चली गई। मंदिर में दर्शन कर परिवार के साथ बाहर निकल रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान अघनिया बाई निषाद (60 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी बेटी, दामाद, नाती और नातिन के साथ बंजारी मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी।
दर्शन के बाद जब पूरा परिवार मंदिर से बाहर निकल रहा था, तभी एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में अघनिया बाई गंभीर रूप से कुचल गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए।
हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.11.03संजू त्रिपाठी हत्याकांड: सभी 22 आरोपी बरी, फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी मृतक की पत्नी
छत्तीसगढ़2026.11.03देवउठनी एकादशी पर सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़2026.11.03दिवाली से पहले साइबर ठगों का नया जाल, WhatsApp पर दिवाली बोनस का मैसेज वायरल, कहीं आप भी न हो जाएं ठगी का शिकार
छत्तीसगढ़2026.11.03Raipur Accident : बंजारी मंदिर के बाहर ट्रक की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत, चालक फरार
